मजदूर मोर्चा ब्यूरो गुरुग्राम नूंह। नूंह के जिला उद्योग केंद्र में औद्योगिक विस्तार अधिकारी पद पर तैनात इंस्पेक्टर रमनदीप मुख्यालय छोड़ कर सप्ताह में चार दिन फरीदाबाद में पड़ा रहता है, जाहिर है कि बिना सत्ता के संरक्षण के कोई भी सरकारी अधिकारी अनधिकृत रूप से मुख्यालय छोड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता। जब औद्योगिक विस्तार अधिकारी ही सप्ताह में चार दिन गायब रहेगा तो सैनी सरकार द्वारा पिछड़े जिलों के उत्थान, औद्योगिक विकास और निवेश के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम सिर्फ नौटंकी ही साबित होंगे।
क क कार्यालय सूत्रों के अनुसार रमनदी की तैनाती नूंह में है, बावजूद इसके वह फरीदाबाद में कार्य कर रहा है। इसके लिए कोई सरकारी आदेश जारी किया गया है तो इसकी जानकारी कार्यालय के किसी कर्मचारी को नहीं दी गई है। आदेश बार्वजनिक न होने की सूरत में मानना गलत हीं होगा कि रमनदीप सेवा शर्तों को धता बता कर मूल कार्यस्थल से बाहर फरीदाबाद में काम कर रहा है।
