मॉनसून की दस्तक से पहले ही ग्रेट फरीदाबाद के सेक्टरों में सीवर व्यवस्थ की पोल खुल गई है। नगर निगम औ एचएसवीपी के दावों के बावजूद न त सीवरों की समय पर सफाई हो सक और न ही वर्षों पुरानी ओवरफ्लो की समस्या का समाधान हुआ। हालात यह है कि कई सेक्टरों और पार्क-81 प्लॉटेड कॉलोनी की सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है, जिससे बदबू, गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
परेशान निवासियों ने अब मामले की शिकायत एनजीटी और संबंधित विभागों से कर कार्रवाई की मांग की है। यहां रहनेवाले सुमेर खत्रीका आरोप है कि बीपीपी बिल्डर को इस संबंध में कई ना चुकी है, लेकिन अस्थायी समाधान ही किए जाते है, जिससे कुछ ही समय बाद स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है।
