फरीदाबाद। गुरुग्राम के बंधवाड़ी कचरा निस्तारण केंद्र में फरीदाबाद के कूड़े पर लगी रोक का असर अब शहर में दिखने लगा है क्षमता कम होने की वजह से शहर के कूड़ा निस्तारण केंद्र भी फुल हो गए हैं। इसके चलते शहर के निस्तारण में शुक्रवार से कूड़ा लाने के लिए किया जाने लगा है।
नतीजतन घर-घ से कूड़ा उठाने का काम भी लगभग बंन हो गया है, जिससे लोगों की परेशान लगातार बढ़ती जा रही है।गुरुग्राम के बंधवाड़ी में फरीदाबाद और गुरुग्राम नगर निगमों का संयुक्त कचरा निस्तारण केंद्र है, जहां फरीदाबाद का करीब 1200 टन कूड़ा एनिटिन भेजा जाता था। लेकिन पिछलेसप्ताह गुरुग्राम नगर निगम ने बंधवाड़ी केंद्र में फरीदाबाद का कूड़ा लाने पर रोक लगा दी। यह कदम वहां पहले से जमा कूड़े के बड़े ढेर को खत्म करने के लिए उठाया गया है।
