फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से वन विभाग छह स्थानों पर छोटे-छोटे वन विकसित करेगा। इस परियोजना पर करीब 36044972 रुपये के टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसके लिए वन विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। चयनित एजेंसी को पौधारोपण के साथ-साथ वर्ष 2031 तकइन वनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
इसके अलावा सड़कों के किनारे एवं डिवाइडिंग रोड पर भी पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग के अनुसार लघु वन का विकास दयालपुर, सिकरोना, बल्लभगढ़, पाली, सूरजकुंड और तिगांव खंड में किया जाएगा। इन स्थान पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे ताकि हरित क्षेत्र का विस्तार हो और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिले।
