फरीदाबाद, 16 जुलाई (कैलाश गठवाल ) ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 की एसआरएस रेजिडेंसी में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे 18 वर्षीय छात्रा ने 16 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हाल ही उसने नीट की परीक्षा दी थी जिसमें उसे बेहतर प्रर्दशन की। उम्मीद थी। वेबसाइट पर नीट परीक्षा की आंसर की जारी, होने पर उसने अपने अंकों का अंदाजा लगाया जो उसकी उम्मीद से कम निकला। इस बात से वह लगातार तनाव में चल रही थी।
भूपानी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मृतका की पहचान 18 वर्षीय दानविय के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रेजिडेंसी में रहती थी। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे वह अपने फ्लैट से बाहर निकली थी। लिफ्ट से वह सोसाइटी की टॉप फ्लोर 16 वीं मंजिल पर पहुंची और छलांग लगा दी।
