जागरण संवाददाता, फरीदाबाद सेक्टर-85 स्थित एक. रिहायशी प्रापर्टी के सौदे में कथित वित्तीय धोखाधड़ी, नकद लेन-दैन, संपत्ति गिरवी होने को जानकारी छिपाने और खरीदार परिवार को बेदखल करने के आरोपों को लेकर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच के बाद सेंट्रल थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एनआइटी स्थित पर्वतीय कालोनी निवासी वीणा तिवारी ने डीसीपी मुख्यालय और थाना प्रभारी सेंट्रल को शिकायत देकर आरोप लगाया पार्कलैंड्स स्थित एक मकान के दूसरे फ्लोर की खरीद-फरोख्त के दौरान उनके परिवार के साथ सुनियोजित रोखाधड़ी की गई।
शिकायत में पराशर, सार्थक पराशर, महेंद्ररार, संजीव पराशर, लाल बाबू यादव और किरण को आरोपित बनायी कायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2024 से 2025 के बीच संपत्ति बिक्री के लिए अलग-अलग मूल्य के कई एग्रीमेंट तैयार किए गए। कभी सौदे की कीमत 1.32 करोड़ रुपये दिखाई गई तो कभी उसे घटाकर 80 लाख रुपये कर दिया गया। इसके साथ ही बैंकिंग माध्यम के साथ-साथ बड़ी रकम नकद में भी ली गई और कई हस्तलिखित रसीदें तैयार की गईं।
