फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता मेवला महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे जन्म एक मृत्युप्रमाणपत्र कार्यालय के स्थानांतरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दे अधिकारी आमने-सामने हो गए स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ ने जन्म एक मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय को खाली नाह करने परे स्ोमवार को ताला लगा दिया वहीं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण विभाग के नोडल अधिकारी ताले को खुलवाने के प्रयास में लगे रहे। दो अधिकारियों के विवाद में आमजन को परेशानी हुई। पू दिन जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र संबंध कोई कार्य नहीं हुआ।
बीके अस्पताल परिसर में 200 बेड निग के चलते जन्म माणपत्र कार्यालय को सेवा महाराजपुर सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के तृतीय तल पर स्थानांतरित किया गया था और करीब चार महीने से वहीं पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित कार्य हो रहे हैं। केंद्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में नई सुविधाओं को लागू करने के लिए जगह कम पड़ने लगी है। जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र कार्यालय को सेक्टर-55 स्थित पॉली क्लीनिक में शिफ्ट किए जाने की योजना है, लेकिन बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से इसे शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
