फरीदाबाद।प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जिला फरीदाबाद प्रदेश के 22 जिलों में सबसे निचले पायदान पर है। रविवार तक जिले में करीब 43 फीसदी ही काम हुआ है। वहीं, 94 फीसदी काम के साथ करनाल नंबर एक पर काबिज है।
गुरुगाम भी 55 फीसदी एसाईआर के साथ 21वें पायदान पर है। फरीदाबाद के पिछड़ने का कारण पॉश इलाकों में लोगों पर दरवाजे नहीं खोलने और कॉलोनी-बस्तियों में लोगों के पते बदलना मुख्य कारण बताया जा रहा है। जिले की छह विधानसभा सीटों में करीब 19 लाख मतदाता दर्ज हैं। 15 जून से फार्म वितरण का अभियान शुरू किया गया था और शुरुआती तीन दिनों में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
