फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्रणायाम सोसायटी के सामने सीवर की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने नगर निगम आयुक्त, एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर 8 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
आयोग के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि 4 मई को कमल आनंद नामक व्यक्ति न इस संबंध में शिकायत दर्ज कराड थी। शिकायत में आरोप लगाया गय है कि यह हादसा सुरक्षा उपकरणो के अभाव में हाथ से मैला ढोने (मैनुअल स्कैर्वेजिंग) के कारण हुआ है, जो हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनवास अधिनियम 2013 के साथ-साथ सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का भी सीधा उल्लंघन है।
