आईडीएफसी फर्स्ट बैंक चोदाले के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है। सरकारी पैसों पर निगरानी रखने के लिए सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। सरकार ने सरकारी विभागों के बैंक खातों व निवेश मैनेजमेंट को लेकर बड़े बदलाव किए हैं।
वित्त विभाग ने राज्य बैंकिंग नीति और अनधिकृत फंड ट्रांसफर मामलों पर गठित हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों के बाद नए निर्देश जारी किए हैं।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकः बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया। निजी क्षेत्र के बैंकः एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक व यस बैंक। स्मॉल फाइनेंस बैंकः इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक व उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक।
