फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी के एफ-ब्लॉक में सड़क किनारे पार्क के पास रखा बिजली ट्रांसफार्मर स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्म चारों ओर केवल लोहे की जाली लगाई गई है, वह भी कई जगह से ठीक तरह से बंद नहीं है। ऐसे में खेलते-खेलते बच्चे अंदर तक पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
आरडब्ल्यूए प्रधान रविंदर चौधरी, ने बताया कि सेक्टर में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। पार्क में सुबह-शाम बड़ी संख्या में बजे खेलते हैं, जबकि बुजुर्ग और अन्य लोग टहलने आते हैं। ट्रांसफार्मर पार्क के बिल्कुल पास होने के कारण लोगों में लगातार लोगों में डर का माहौल बना रहत है।
