बल्लभगढ़। शहर में सिटी बस इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। बस डिपो में कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की समय पर सर्विस नहीं हो पा रही, जिससे आए दिन बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।जानकारी के अनुसार, एफएमडीए की ओर से गांवों की शहर से जोड़ने के लिए 50 सिटी बसों का संचालन किया जाता है।
हालांकि स्टाफ और तकनीकी समस्याओं के चलते फिलहाल केवल 25 से 30 बसें ही रूटों पर चल रही हैं, जबकि 2-3 रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।डिपो से 12 बसों की मरम्मत की जा रही है। बसों में इंजन, ब्रेक, क्लच और इलेक्ट्रिकल खराबियों सामने आ रही हैं, लेकिन मैकेनिकों की कमी के चलते सभी बसों की पूरी जांच नहीं हो पा रही। ऐसे में कई बसों को अधूरी मरम्मत के बाद ही सड़कों पर उतारना पड़ता है, जिससे वे बीच रास्ते में बंद हो जाती हैं।
