शहर में घर खरीदने का सपना देख रहे मध्यमवर्षीय लोगों को अब अधिक पैसे देने पड़ेंगे। अब किफायती चर यानि अफोर्डेबल फ्लैट खरीदने में अतिरिक्त चार्ज देने होंगे। हरियाणा, सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी 2013 में संशोधन कर इन फ्लैगिकी अलॉटमेंट दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई अधिसूचना के अनुसार फरीदाबाद में अब अफोडेबल फ्लैट की कीमत 5 हजार से बढ़ाकर 5450 रुपए प्रतिवर्ग फुट (कार्पेट एरिया) तय की गई है।
जानकारी के अनुसार नई नीति के तहत अब हर फ्लैट के साथ एक कार पार्किंग देना कॉलोनाइजर के लिए अनिवार्य होगा। इसके बटले वह खरीदार से फ्लैट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि लेगा। अभी तक अधिकत्तर अफोर्डेबल सोसाइटियों में पार्किंग को लेकर विवादऔर अव्यवस्था बनीं रहती थी। सलको और कॉमन एरिया में वाहनों की पार्किंग से जाम और झगड़े आम थे।
