ग्रेटर फरीदाबाद के विकास कार्यों की राह में अतिक्रमणकारियों ने रोड़ा अटका रखा है। सरकारी जमीन, सड़कों और खाली प्लाटों पर बढ़ते अतिक्रमण के चलते विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई अहम परियोजनाएं या तो धीमी पड़ गई हैं या पूरी तरह अटक गई हैं। अधिकतर नए सेक्टरों में सड़कों, सीवर लाइन, जल निकासी, बिजली और पार्कों के विकास कार्य लंबे समय से लंबित हैं। इसकी बड़ी वजह जमीन पर कब्जा जमाए बैठे लोग हैं।
प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की बात तो करता है, पर छिटपुट कब्जे ही हटाए जाते हैं। इससे न केवल सरकारी योजनाओं को झटका लग रहा है, बल्कि क्षेत्र के निवासियों को भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।एचएसवीपी के सेक्टरों में बड़ी समस्याः हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर फरीदाबाद में कई सेक्टर काटे हैं। इनमें सेक्टर-75, 76, 77, 78, 79, 80 भी हैं। इन सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण किए हुए करीब एक दशक हो गया है
