फरीदाबाद । लगातार बारिश के बाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब में बृहस्पतिवार को 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। अजगर को बिजनेस हब की दीवार पर रेंगते देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
इस दौरान कई लोगों ने उसका वीडियो बनाक मीडिया पर साझा कर कुछ देर बाद अजमेर से उतरकर पास की घनी झाड़ियों में सति दत्वार चला गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि बारिश के मौसम में अजगर और अन्य सांपों का बाहर निकलना सामान्य बात है।
