फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर- 85 बीपीटीपी कॉलोनी के डी ब्लॉक में पानी की किल्लत से करीब 800 परिवार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में 36 घंटे में केवल एक बार पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोगों को प्रतिदिन पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। हर वर्ष गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर ही जाती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर बीपीटीपी प्रबंधन एफएमडीए से कम पानी मिलने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
