नई दिल्ली. अब शहर की सड़कों पर सफर करते समय महिलाओं के मन में उठने वाला हर खत्म होगा। ऑनलाइन कैब बुकिंग के बाद अनजान पुरुष ड्राइवर के साथ देर रात ऑफिस से लौटना हो या फिर वान रास्तों अनजान फूर करने के इवाओं को दौरान अनजाना DER अब इस असुरक्षा से ज मिलने वाली हैं। महिलाएं कैब से राइड बुक करने के ओला, उबर और रैपिडो जैसे एप में महिला ड्राइवर चुन सकेंगी। इसके लिए ऐप पर जेंडर चॉइस ऑप्शन मिलेगा। हालांकि यह ड्राइवर उपालका होने पर ही निर्भर करेगा। इसके साथ ही लोग यात्रा पूरी होने के बाद चालक को टिप भी दे सकेंगे।
केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स गाइडलाइंस, 2025 में बदलाव किए हैं। राज्यों को इसे लागू करने के लिए कहा गया है। हालांकि नए नियम लागू करने की तारीख फिलहाल तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही नए नियम लागू होने की संभावना है।
सरकार के नए नियमों के मुताबिक ऑनलाइन कैब सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म को अपने ऐप में यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने से जुड़े नए फीचर्स जोहने होगे।
