नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया डाक विभाग की 24 स्पीड पोस्ट सेवा का मंगलवार, 17 मार्च को शुभारंभ करेंगे। इसके तहत जरूरी पार्सल अगले दिन पहुंचाने का वादा किया गया है। प्रथम चरण में यह सेवा देश के छह बड़े शहरों में शुरू की जाएगी।केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत अत्यावश्यक और समयबद्ध पार्सल की अगले दिन गारंटीकृतं डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहेंगे।सरकार के मुताबिक यह सेवा पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की जाएगी। साथ ही 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं क्रमशः hat xi + 1(डिस्पैच के अलगे दिन डिलेवरी) और डी+2 (डिस्पैच के दो दिन में डिलिवरी) डिलीवरी टाइमलाइन सुनिश्चित करेंगी। इन सेवाओं को विशेष प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता सोनि हवाई ट्रांसमिशन व्यवस्था के जरिए सक्षम बनाया गया है।
