फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी के निवासी बढ़ते कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वे अपने ही मकान में किरायेदार जैसा जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में बीपीएमएस की ओर से कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क 1.5 रुपये से बढ़ाकर 3.07 रूपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है, जिससे निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
अनुसार, पहले ही अधिकांश परिवार होम लोन और मासिक ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में लगातार बढ़ते रखरखाव शुल्क ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि बढ़े हुए शुल्क पर लगाए जा रहे टैक्स के कारण मासिक खर्च काफी बढ़ गया है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।
निवासियों का कहना है कि शुल्क में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन इसके अनुपात में सुविधाओं में कोई खास दे रहा।
