सेक्टर-77 स्थित बीपीटीपी न्यू इलीट फ्लोर्स सोसायटी में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) शुल्क में बढ़ोतरी से निवासियों में नाराजगी है। निवासियों का आरोप है कि बीपीएमएस (BPMS) की ओर से CAM शुल्क को 1.5 रुपये प्रति वर्गफुट से बढ़ाकर 3.07 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया है, जिससे परिवारों के मासिक खर्च बढ़ गया है। पहले एक फ्लैट से 6 हजार के करीब दे रहे थे। वहीं, अब 8 हजार रुपये के करीब देने होंगे। सोसायटी में CAM शुल्क देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। जैसे की सोसायटी में गेट नहीं है, सिक्यॉरिटी गार्ड है भी तो वह किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर आने देते हैं। यहां आवारा कुत्तों से भी डर लगता है। इसके अलावा फ्लैट मिले हैं उनके भी प्लास्टर उखड़ रहे है।
लोगों में लगातार बढ़ रहा असंतोष सोसायटी निवासी का कहना है कि पहले से ही होम लोन की ईएमआई, बिजली-पानी के बिल और अन्य घरेलू खर्चा का दबाव बना हुआ है। ऐसे में मेटिनेंस शुल्क और टैक्स में बढ़ोतरी ने मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति को और प्रभावित कर दिया है। कई निवासियों ने बताया कि हर महीने हजारों रुपये अतिरिक्त CAM शुल्क के रूप में देने पड़ रहे हैं, जबकि सुविधाओं में कोई सुधार दिखाई नहीं दे रहा।
