नूंह, मुख्य संवाददाता। दूल्हे के गले में डाली जाने वाली नोटों की मालाओं की अब नूंह पुलिस जांच करेगी। शादी-विवाह में करोड़ों रुपये की नकदी और सोने जैसी दिखने वाली मालाओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दिखावे की आड़ में अवैध लेन-देन, टैक्स चोरी और अपराध को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई होगी।
पुलिस ने साफ किया है कि भारी मात्रा में नगदी का प्रदर्शन करने वालों से पैसों का हिसाब मांगा जाएगा। यदि नकदी का स्रोत स्पष्ट नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दायरे में वे लोग भी आएंगे जो किराये पर नकदी की मालाएं उपलब्ध कराते हैं। यह केवल दिखावे का मामला नहीं, बल्कि काले धन और संदिग्ध लेन-देन से भी जुड़ा हो सकता है। शादी समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी।
