फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में उद्योगपतियों और विभिन्न औद्योगिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में वैश्विक व अन्य विपरीत परिस्थितियों के कारण उद्योगों और श्रमिकों के सामने आ रहीं चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान प्रमोद राणा ने उद्योगों और मजदूरों से जुड़े कई अहम मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने इन सभी सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
