जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दैनिक जागरण के अग्नि सुरक्षा अभियान के अंतर्गत, सतर्क सोसायटी, सुरक्षित सोसायटी विषय पर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रॅड्यूरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देना और उन्हें सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में दमकल विभाग के विशेषज्ञ राज सिंह व करण कुमार ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। लोगों को फायर एक्सर्टिग्विशर, धुआं अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई
और इन्हें चलाकर दिखाया गया। मुख्य रूप से सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड व अन्य मेनटेनेंस स्टाफ को बताया गया।
राज सिंह ने आग के प्रकार और हर प्रकार की आग को कैसे बुझाया जाए, इस पर विस्तार से जानकारी दी। क्योंकि कई
बार बिजली और गैस सिलिंडर व अन्य प्रकार की गैस की आग पानी से नहीं बुझेगी, इसके लिए आग बुझाने वाले
सिलिंडर या रेत का इस्तेमाल करना होगा। यह भी बताया कि एसी अधिक से अधिक 24 डिग्री तापमान तय करके चलाना चाहिए। इससे नीचे चलाएंगे तो मशीनरी अधिक गर्म होगी और उसे रेस्ट नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से आग लगने
की आशंका बढ़ जाती है।
