फरीदाबाद। सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में सोसाइटी निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी का चयन किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शीशपाल भाटी को प्रधान चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी वाई पी सिंह और नवनीत गुंड ने निभाई। वहीं दीपक चंद्र जोशी को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में अरविंद झा का महासचिव, नीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष और अभिषेक गौड को संयुक्त सचिव बनाया गया है। इसके अलावा विद्या मानस को वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में इंद्रजीत झा, जोगिंदर सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार और प्रकाश कुमार को शामिल किया गया है। संवाद
