राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार ने विभागवार समयबद्ध कार्ययोजना लागू कर दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के तहत आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी प्रमुख कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि अक्तूबर से शुरू होने वाले प्रदूषण के मौसम में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में सबसे अहम फैसला 1 अक्तूबर से लागू होने वाली ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति को लेकर लिया गया।नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) के बिना किसान को पेट्रोल या डीजल नहीं लिए एनसीआर क्षेत्र के मिलेगा 2,780 ד श्रील पपणे पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन पख्तुपीआर) प्रणाली स्थापित की जा रही है। पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, झजतर और सोनीपत के 775 पेट्रोल पंप इस व्यवस्था से जुड़ेंगे।
