फरीदाबाद। सेक्टर-89 के निवासियों को जल्द ही बेहतर बिजली व्यवस्था का लाभ मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर में विद्युत ढांचे को मजबूत करने के लिए 5.51 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना तैयार की है।योजना के तहत नई भूमिगत हाईटेंशन बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, लो-टेंशन नेटवर्क और एलईडी स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी।
परियोजना के अनुसारए सेक्टर-89 में 33 केवी की करीब 8.16 किलोमीटर भूमिगत हाईटेंशन केबल बिछाई जाएगी। इसके साथ ही तीन 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर, चार रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) और अन्य आधुनिक विद्युत उपकरण लगाए जाएंगे जिससे क्षेत्र में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
