सेक्टर-56 और 56ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने प्रतापगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड व वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट को तुरंत बंद कर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही इस बारे में निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व मेयर प्रवीण जोशी को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने पांच दिन में प्रतापगढ़ डंपिंग यार्ड को उन्होंने चेतावनी दी यदि तय बंद करने की कार्रवाई शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। समय में ठोस सतिद उठाए गए तो क्षेत्र के लोग आंदोलन कार के लिए मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
यार्ड की बढ़ाई जा रही क्षमताः स्थानीय लागा का आरोप है कि नगर निगम अब प्रतापगढ़ डंपिंग को बंद करने के बजाय उसी स्थान पर उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन लगभग 800 टन कचरे के निस्तारण की तैयारी कर रहा है। इससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।
