जासं, फरीदाबाद शहर की सोसायटी, में पौधरोपण अभियान शुरू हो गए हैं। हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवानी सोसायटी में मियावाकी तकनीक से पौधे रोपे गए। इस अभियान में सोसायटी के बच्चों को भी जोड़ा गया है, जिससे वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सके।
इस अवसर पर आरपीएस सवाना सोसायटी शहर में सबसे बड़ी सोसायटी में शामिल है। यहां आरडब्ल्यूए व निवासियों की ओर से हरियाली बढ़ाने से लेकर कंचा प्रबंधन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल सहित अन्य ने बताया कि मानसून में रोपे गए पौधों को अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है।
