फरीदाबाद। सेक्टर- 88 स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की ओर से ग्रीन मियावाकी वन विकसित करने की पहल शुरू की गई है। अभियान के तहत सोसाइटी के निवासियों और बच्चों ने बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य सोसाइटी में हरियाली बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आकाशदीप पटेल ने बताया कि इससे क्षैत्र में हरियाली बढ़ेगी, जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और वायु गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
