फरीदाबाद। सेक्टर 76 की बीपीटीपी कॉलोनी के श्री ब्लॉक में मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण निवासी परेशान हैं। सेक्टर में सड़क, बिजली, पानी, लावारिस पशु, कुत्ती व क्लब हाउस को लेकर समस्या बनी हुई है। सेक्टर में फ्लैटों से प्लास्टर झड़ रहा है। वहीं, 8 महीनों में 5 हजार से 8,500 रखरखाव शुल्क बढ़ाने से निवासियों में नाराजगी बनी हुई है। निवासियों ने रविवार को संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याएं बताई।
स्थानीय निवासी अभिषेकः लक्ष्मीचंद, राम चंदर जितेंद सतिदर, उमा कांत, संजय शर्मा, पुष्पेंद्र, राजेश एस. डी एम सलूजा व अन्य लोगों ने बताया कि सेकटर को मुख्य 24 मीटर सड़क की पिछले 14 वर्षों से मरम्मत नहीं हुई। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
