फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी के बी ब्लॉक पार्क मैं बनाया गया फाउंटेन वर्षों बाद भी शुरू नहीं हो सका है। फाउंटेन के बंद रहने और उसके आसपास बदहाले स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। लोगों ने फाउंटेन की मरम्मत कर उसे स्थायी रूप से चालू करने की मांग की है।
निवासियों का कहना है कि फ्लैट खरीदते समय बिल्डर ने पार्क में फाउंटेन और अन्य सुविधाओं के नाम पर उनसे शुल्क लिया था। इसके बावजूद आज तक फाउंटेन चालू नहीं किया गया। समय के साथ फाउंटेन के चारों ओर लगी टाइलें भी टूटव उखखने लगी हैं, जिससे पार्क की सुंदन प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगा लोगों ने बंद पड़े फाउंटेन के आसपास जमा रहती है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैलती है, जिसस प सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पहल है।
