डीपीएस चौक पर कई गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते हमें काफी परेशानी होती है। बरसात के बाद गड्ढे पानी से भर जाते हैं जिसके बाद हमें गड्ढे नहीं दिखते और हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कई बार बच्चो और बुजुर्ग इसमें गिर भी चुके हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
