फरीदाबाद। सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी में बिजली मीटरों की जांच के बाद विवाद गहरा गया है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अश्विनी कुमार शुक्ला ने एक निवासी मर गाली-गलौज, जान से मारने की धम्की देने और परिवार को डराने का आगप लगाते हुए थाना बीपीटीपी पुलिस की शिकायत दी है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच, एफआईआर दर्ज करने और पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अश्विनी कुमार शुक्ला का कहना है कि नई आरडब्ल्यूए के कार्यभार संभालने के बाद बिजली मीटरों की जांच कराई गई, जिसमें कई मामलों में गंभीर अनियमितताओं की आशंका सामने आई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नई मेंटेनेंस एजेंसी नियुक्त की गई, जिसके बाद उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार रविवार दोपहर पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।
