ग्रेटर फरीदाबाद में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान दो प्रमुख स्थानों पर सड़क धंसने के मामले में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) की शिकायत पर बीपीटीपी थाने में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नियमों की अनदेखी कर बिना अनुमति सड़क की खुदाई करने और घटिया मरम्मत के कारण यह बड़ा हादसा हुआ था, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आम जनता की जान भी खतरे में पड़ गई थी।
अधिकारियों ने रात भर संभाला था मोर्चा: बता दे कि पिछले ससाह बुधचार की आधी अर्थ को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान सेक्टर-89 स्थित टीडीआई बिल्डर क्षेत्र और सेक्टर-80 में डिस्कवरी पार्क सोसायटी के बाहर की मुख्य सड़कें अचानक धंस गई। सड़क का एक बड़ा हिस्सा गेस्टने के कारण पूस रास्ता पातायात के लिए बंद करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही एफएमडीए के एसडीओ ताराचंद और जेई नरेश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारिश के बीच ही सड़क को समतल कर रास्ता बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन तेज वर्षा के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी रात मौके पर खड़े होकर वाहन चालकों को सचेत किया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
