नचौली गांव में विकसित की गई एक आवासीय परियोजना को लेकन करोड़ों की कथित धोखाधड़ी क मामला सामने आया है। खेड़ीकला निवासी भूमि मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अडोर बिल्डर कंपनी और उसके साझेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता हरिवंद ने फलस को बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने नचौली गांव में लगभग 65 कनाल 8 मरला जमीन खरीदी थी। बाद में सेक्टर-12 स्थित बिल्डर फर्म अडोर प्रॉपर्टीज एलएलपी के साझेदार जितेश कुमार गुप्ता ने उनसे संपर्क कर इस जमीन पर आवासीय परियोजना विकसित करने का प्रस्ताव दिया। 23 दिसंबर 2021 को दोनों पक्षों के बीच सहयोग समझौता (कोमबोरेशन सीमेंट) हुआ इसके अनुसार परियोजना में विकसित होने वाले प्लॉटों की बिक्री से प्राप्त राशि में शिकायतकर्ता को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी थी।
