फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नीट यूजी के परिणाम में स्मार्ट सिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-21सी निवासी पंशुल बंसल ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रुद्राक्ष कोचर ने 37वां और दक्ष मग्गू ने 98वां स्थान हासिल किया। वहीं, जाह्नवी चौधरी ने 311वां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
पंशुल दिल्ली कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल के, जबकि रुद्राक्ष, दक्ष और जाह्नवी सेक्टर-87 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। इनके परिवार में खुशी का माहौल है। पंशुल ने बताया कि उन्होंने नीट की तैयारी के लिए कोड अलग या विशेष रणनीति नहीं अपनाई। वह नियमित रूप से सुबह, दोपहर और रात निर्धारित समय पर पढ़ाई करते थे। पंशुल ने बताया कि
