फरीदाबाद। एक तरफ नगर निगम के पास शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की ठोस व्यवस्था तक नहीं है। वहीं निगम दूसरी ओर स्वच्छता जागरूकता अभियान पर करोड़ों खर्च करने की तैयारी में है। निगम ने वित्त 27 में स्वच्छता और जागरूकती पर 35.48 करोड़ रुपये खर्च करने प्रस्ताव तैयार किया है।
इसके साथ ही सड़क सफाई के लिए 120.56 करोड़ रुपये की अलग परियोजना बनाई गई है। यानी कुल मिलाकर 155 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। लेकिन अभी जमीनी स्तर पर शहर के अधिकांश हिस्सों में कूड़े के ढेर, उड़ती धूल और बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों की परेशानी बनी हुई है, जिससे निगम की प्राथमिकताओं पर सवाल उठ रहे हैं।
