चंडीगढ़, 23 जुलाई (ट्रिन्यू) हरियाणा में हाई रिस्क श्रेणी की इमारतों के ऑक्यूपेशन सरिफकेट (ओसी) जारी करने की प्रि बड़ा बदलाव किया गया है। केवल विभागीय निरीक्षण ही नहीं, बल्कि सरकार की ओर से अधिकृत निजी विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स के तकनीकी प्रमाणन के आधार पर भी ओसी जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने पहली बार थर्ड पार्टी सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है और इसके लिए योग्य आर्किटेक्ट्स का अधिकृत पैनल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई व्यवस्था का उद्देश्य मजूरा प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक पेशेवर बनाना है। सरकार का मानना है कि इससे विभागीय अधिकारियों पर निरीक्षण का बोझ कम होगा, लंबित मामलों का तेजी से निपटारा होगा और निर्माण परियोजनाओं को समर्थ पर ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट मिल सकेगा। यह पहल ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने की दिशा में भी
महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
