फरीदाबाद। सेक्टर-81 स्थित कैमरे की दुकान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। प्रारंभिक जांच में लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान से पहले तेज धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
दुकान से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी थी।
