फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में ग्रेटर फरीदाबाद को शहर का नया व्यावसायिक केंद्र बनाने की तैयारी की गई है। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसे लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग ने लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में स्थित कई बड़े कमशियल पलॉट ई-नीलामी के लिए सूचीबद्ध किए है। दरअसल ग्रेटर फरीदाबाद गुरुग्राम-नोएडा की तर्ज पर तेजी विकसित होता नया शहर है।
इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 144 सेक्टर बसाने की योजना है। फिलहाल 89 सेक्टर बस चुके हैं। इनमें करीब ढाई तीन लाख निवास करते हैं। विभाग ने इन सेक्टर में मॉल-मल्टीप्लेक्स और होटल, शिक्षण संस्थान आदि खोलने की योजना तैयार की है। योजना में ग्रेटर फरीदाबाद (ग्रेफ) के सेक्टर-70, 76, 77, 80, 83 और 84 के प्रमुख व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं।
