फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी में बुधवार को करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से 500 से अधिक परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब छा बिजुली आपूर्ति बाधित हुई, जिर बाद देर रात तक क्षेत्र में बिजली बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। बिजली संकट के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
आरडब्ल्यूए प्रधान विनोद नागर ने बताया कि कॉलोनी में पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या बनी हुइ है। उनका कहना है कि आए दिन लंबे बिजली कट लग रहे हैं, रात के समय घंटों तक बिजली नहीं रहती। इससे बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही और रात में भी राहत नहीं मिल पा रही।
