फरीदाबादः दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्रेटर फरीदाबाद की सीधी व सुगम कनेक्टिविटी का आधार बने कई पुलों की सड़कों की हालत खराब है। साधुपुरा से लेकर पल्ला तक आगरा-गुरुग्राम नहर पर 12 पुल बने हुए हैं जिनमें से पांच पुलों की सड़कों, फुटपाथ की हालत ठीक नहीं है। महीनों से नहीं बल्कि कई साल से पुलों की सड़के क्षतिग्रस्त हैं। फुटपा जर्जर हो गए है। पुल के दोनों कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
बेसक पशु बैठे रहते हैं। दिन ढलते नाता है। यहां लाइ जलती है। इन सब अओं से प्रतिदिन सात लाख रोधिक वाहन चालक परेशान हैं। पुलों की सड़कें सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती हैं। विभागीय अधिकारी पुलों का निरीक्षण भी नहीं करते कि किस हाल में है। एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जुड़े सेक्टर-आठ के शवदाह गृह के पास पुल से सेक्टर-72, 73, 75, 76 सहित अन्य दर्जनों सोसायटी के लिए लोगों की सीधी कनेक्टिविटी है। पुल की सड़क कई जगह से टूट गई है। किनारे पर कचरे का ढेर लगा रहता है। पुल पर अप्रोच सड़क की सुरक्षा दीवार भी नहीं है। यहां लगी अधिकतर लाइटें जलती नहीं हैं।
