प्लॉट दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौपी गई है। सेक्टर-30 स्थित कॉलोनी आईपी निवासी ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत आरोप लगाया कि सेक्ट केएलजे प्लैटिनम हाइट्स और उनके पति रमेश ने रियल एस्टेट फर्म का संचालक बताकर उन्हें प्लॉट दिलाने का झांसा दिया।
आरोपियों ने वर्ष 2023 में उनके पति से 200 वर्ग गज के आवासीय प्लॉट के नाम पर 20 लाख रुपये ले लिए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो प्लॉट का कब्जा दिया गया और न ही कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
शिकायत में कहा गया है कि बाद में आरोपियों ने 26 लाख रुपये के दो पोस्ट डेटेड चेक देकर रकम लौटाने का भरोसा दिया। इनमें से एक चेक बैंक में प्रस्तुत करने पर खाता ब्लॉक होने के कारण बाउंस हो गया। दूसरे चेक के संबंध में भी भुगतान नहीं हुआ।
