जागरण सवाददाता, फरीदाबाद: सेक्टर-22 में स्थित फ्लोरिडा सोसायटी के लोगों और आरडब्ल्यूए प्रधान ने एक-दूसरे के खिलाफ बीपीटीपी थाना में शिकायत दी है। स्थानीय निवासी राजेश राय, महेश द्विवेदों और कुशल शर्मा ते आरडब्ल्यूए प्रधान अश्विनी शुक्ला पर मनमानी का आरोप लगाया है।
लोगों ने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए प्रधान सोरण्टी के लोगों की बिजली का कनेक्शन काट देते हैं। उमसभरी गर्मी में बिजली काट देने की वजह से बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं सोसायटी में करीब 25 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिला रजिस्ट्रार में भी आरडब्ल्यूए प्रधान के खिलाफ शिकायत करेंगे।
