ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-77 स्थित साढ़े सात एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को रिसाइक्लिंग लाइन की मरम्मत की जाएगी। एचएसवीपी ने एचडीपीई पाइप लाइन को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। काम पूरा होने के बाद सेक्टर 75 से 89 तक के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी और शोधित पानी की सप्लाई सुचारू होगी।
नगर निगम और एचएसवीपी के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में 37 नाले और करीब 800 किलोमीटर लंबा सीवेज-ड्रेनेज नेटवर्क है। अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया के अनुसार पुरानी और जर्जर पाइप लाइनों को बदला जाएगा। कुछ जगह मरम्मत की जरूरत है। काम पूरा होने पर शोधित पानी की आपूर्ति पहले से ज्यादा सुचारू होगी और सीवरेज नेटवर्क की क्षमता बढ़ेगी।
