गुरुग्राम-फरीदाबाद और बल्लभगढ सोहना रोड पर सफर करने वालों को फिलहाल टोल से राहत नहीं मिलेगी। सरकार ने पर 2 जुलाई के बाद अगले आदेश तक टोल वसूली जारी रखने का फैसला लिया है। इससे फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, दिल्ली व आसपास के लाखों वाहन चालक प्रभावित होंगे। इन मार्गों से रोज एक लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं।
जानकारी के अनुसार टोल वसूली की मूल अवधि 31 मई 2026 तक थी। लेकिन कंपनी के अनुरोध पर इसे पहले 12 जून और फिर 2 जुलाई तक बढ़ाया गया था। टोल अधिकारियों के अनुसार नोटबंदी के दौरान संचालन प्रभावित होने का हवाला देकर 11 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था। अब नए आदेश में टोल वसूली अगले निर्देश तक जारी रहेगी। लोक विभाग के अधीन इन टोल का अनुबंध खत्म होने के बाद 2 जुलाई को बंद होने की उम्मीद थी।
