ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 72 स्थित मानसा लग्जरी फ्लोर्स सोसायटी में पानी किल्लत से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां करीब 10 दिनों से पानी सप्लाई ने होने की समस्या बनी हुई है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ रही है।
लोग रोजाना करीब 500 रुपये का टैंकर मंगा रहे हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए सीएम से इसकी शिकायत कर स्थायी समाधान की मांग कर रहे है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ने बताया कि सोसायटी को नगर निगम में हैंडओवर करने के लिए वे शिकायत लेकर मंत्री राजेश नागर के पास पहुंचे, जहां से उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
