ग्रेटर फरीदाबाद के इलाके सेक्टर-91,सूर्या नगर, विनय नगर, धीरज नगर, सेहतपुर कई इलाकों में बिजली कटौती
से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में गुरुवार रात लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित
रही। रातभर बिजली न आने के कारण पूरे इलाके में अंधेरा पसरा रहा। लोगों को गर्मी और उमस के बीच जागकर रात बितानी
पड़ी। बिजली कटौती के चलते घरों में लगे पंखे, कूलर और एसी बंद हो गए, जिससे बच्चों और बुजुर्गो को सबसे अधिक
परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से रोजाना रात 8 बजे के बाद बिजली गुल हो जाती है और सुबह करीब 6 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई आती है। लगातार निवासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से
लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है
पावरकट से गांवों में पानी का संकट गहराया : ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं आ रही है। गांव लाडियाका में एक सप्ताह से बिजली नहीं है। बिजली कट के कारण पीने की पानी आपूर्ति नहीं की जा रही है। मंडकौला पावर हाउस, दीघौट पावर हाउस और चांदहट पाक्र हाउस से बिजली सप्लाई नियमित नहीं की जा रही है। रात के समय लंबे कट लगते हैं। शहर में भी बिजली सप्लाई की हालत बहुत अच्छी नहीं है, पावरकट से लोग परेशान हैं।
