फरीदाबाद। विभिन्न सेक्टरों में घरों और प्लॉटों के सामने लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के कई सेक्टरों में बिजली ढांचे को व्यवस्थित करने के लिए बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत एलटी, एचटी पोल और ट्रांसफार्मरों को उन स्थानों से हटाया जाएगा, जहां वे मुख्य गेट, पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण या निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। विभाग ने सेक्टर-2, 56, 627 164 और 65 सहित कई क्षेत्रों में र बिजली ढांचे के पुनर्स्थापन की 1 प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा पुराने विकसित सेक्टरों में भी जरूरत के अनुसार पोल और में ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। श्री विभाग ने इस पूरी परियोजना को क आठ महीनें में पूरा करने का लक्ष्य फरीदाबाद के कई सेक्टरों में वर्षों पहले लगाए गए बिजली के खंभे अब लोगों के लिए बड़ी समस्या चुके हैं
सेक्टर-2, 56, 62, 64 और 65 सहित कई इलाकों में पोल और ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट की मांग की जा रही थी। स्मार्ट सिटी में पुरानी संरचना बनी चुनौती फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किए जाने के बाद शहर में सड़क, सीवर, ड्रेनेज और सौंदर्याकरण से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं लेकिन पुराने सेक्टरों में बिजली ढांचे की अव्यवस्थित स्थितिः अन्य चुनौती बनी हुई सडक चौड़ीकरण और व्यवस्था बनने के बावजूद कई स्थानों पर पोल पुराने स्थानों पर ही खड़े हैं। इससे ट्रैफिक संचालन और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली ढांचे के व्यवस्थित पुनर्स्थापन से भविष्य की शहरी विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी।
