फरीदाबाद। सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी टाउनशिप के सी-ब्लॉक के निवासी पिछले करीब दो महीनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके साथ ही पानी की किल्लत और अधूरे विकास कार्य भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। यह सभी बातें निवासियों ने रविवार को संवाद कार्यक्रम में बताईं।
निवासी अनिल मदान, विजय, जय, अमित, एमपी सिंह, अवनीश, एम एल लखानी, कमल, गणेश, वीरेंद्र, पंकज और संचित ने बताया कि इनको लेकर बीपीटीपी प्रबंधन और क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है|
